Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

राखी पर मुफ्त यात्रा करेंगी पहाड़ की बहनें , पढ़िए शेड्यूल

प्रदेश के मुखिया ने लाखों बहनों को रेतुर्न गिफ्ट में फ्री बीएस यात्रा की सौगात देते हुए ट्वीट किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन पर प्रदेश में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों को माताओं व बहनों की यात्रा के लिए दो दिनों तक मुफ्त किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने आज 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि हर साल प्रसिद्ध राखी का पर्व सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन का बहनें वर्ष भर इंतजार करती हैं। बहनें इस दिन अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है।

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ एक संदेश लोगों को दिया है। इसके पहले सीएम आवास में महिलाओं ने सीएम धामी को राखी बाँध उन्हें शुभकामनाएं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top