Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

सोने-चांदी के बर्तनों में खाएंगे G20 के विदेशी मेहमान

देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पूरी दिल्ली सज-धजकर तैयार है। दिल्ली के होटलों के शेफ ने खास मेन्यू तैयार किया है। विदेशों से आने वाले मेहमानों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। जयपुर में आईआरआईएस इंडिया कंपनी ने इन बर्तनों को बनाया है। बीते छह महीने में 200 कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर 15 हजार बर्तनों का सेट तैयार किया है। इन्हीं बर्तनों को अलग-अलग होटलों में भेजे गए हैं।

क्या है बर्तनों की खासियत

बर्तनों के निर्माण में 160 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा गोल्ड, ब्रास और स्टील का भी प्रयोग किया गया है। बर्तनों पर अशोक चक्र भी अंकित है। खास बात यह है कि हर बर्तन की अपनी खास पहचान है। थाली, कटोरी और चम्मचों पर हर राज्य और भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी।

महाराजा थाली भी बनाई गई

आईआरआईएस इंडिया के सीईओ राजीव पाबुवाल ने बताया कि डिनर सेट बनाने की शुरुआत जनवरी 2023 में की थी। हमने स्थान के अनुसार कटलरी बनाई है। हमने कटलरी को राज्य की संस्कृति के अनुसार शामिल किया है। कुछ कटलरी सिल्वर कोटेड हैं। हमने एक ‘महाराजा थाली’ भी बनाई है। कुछ कटलरी पर भी सोना चढ़ाया गया है।

जी-20 के चीफ कोआर्डिनेटर हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमने मेगा इवेंट की मेजबानी के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। सम्मेलन की तैयारी बहुत पहले शुरू कर दी गई थी। सरकारी विभागों और एजेंसियों ने भरपूर सहयोग दिया है। हमने राज्य सरकारों के अलावा नगर पालिकाओं का भी सहयोग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top