जनता का चहेता सीएम, जनता के बीच पहुंचा
दशहरे की रात देहरादून के यमुना कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोगों और स्थानीय दुकानदारों के लिए यादगार हो गई… अचानक उनकी दुकान पर मुख्यमंत्री का काफिला रुका और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ी सादगी और सामान्य बातचीत करते हुए पान की दुकान पर पहुंचे और राजू भाई से कहा सादा पान खिलाओ।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211015-WA1320-1024x682.jpg)
CM को देखकर आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई और बड़े सादगी से मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से उनका हालचाल पूछा , त्यौहार की बधाई दी और कामकाज के बारे में जानकारी ली। अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर लोग भी बेहद खुश नजर आए
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211015-WA1318-1024x682.jpg)
यह पहली बार था जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस तरह से बिना प्रोटोकॉल के रात में आम आदमी की तरह सड़क पर उतरे और लोगों से मिले। सीएम पुष्कर सिंह धामी की इस सादगी पर लोग कहने लगे कि मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह होना चाहिए जैसा कि मुख्यमंत्री धामी ने आज दिखाया है।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211015-WA1321-1024x682.jpg)
दरअसल हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा मेले में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुना कालोनी गये। उन्होंने वहां स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से मिल कर ऊनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने भी सभी से बङे अपनत्व से बात की। आज मुख्यमंत्री धामी के इस जनता मिलन की चर्चा सियासी नेताओं में काफी सुर्खियां बटोर रही है।