Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

राज्य के सभी दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से मतदान की अपील – मुख्य निर्वाचन विभाग

देहरादून ; लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्तराखण्ड राज्य के दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्य निर्वाचन कार्यालय, उत्तराखण्ड की सहायता से इस वर्ष विशेष प्रयास किए गए हैं। इस बार राज्य के कुल 80335 दिव्यांग एवं 85़ आयु के 65150 वृद्ध मतदाताओं का बूथवार चिन्हीकरण किया गया है।

राज्य में पहली बार इतने वृहद एवं विस्तृत स्तर पर दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सहायता के उद्देश्य से बूथवार संसाधनों की मैपिंग की गई है। मतदान दिवस पर इन मतदाताओं को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 1344 व्हील चेयर, 1623 डोलियां, 3392 मैग्निफाइंग ग्लास, 95 ब्लाइंड स्टिक का बूथवार मैप किया गया है। इसके अतिरिक्त 57 व्हील चेयर को संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जिला समाज कल्याण अधिकारियों के साथ रिजर्व रखा जाएगा, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पोलिंग बूथ पर उपयोग में लाया जाएगा। इसके साथ ही मतदान दिवस पर 14032 वॉलन्टियर अलग-अलग बूथों पर तैनात रहकर दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सहायता करेंगे। इन मतदाताओं को मतदान दिवस पर आवागमन सुविधा देने के उद्देश्य से 208 वाहन राज्य भर में तैनात किए जाएंगे।

इस बार दिव्यांगजनों एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया में पहली बार यह सुविधा दी गई है। 12 हजार से अधिक मतदाताओं ने इस बार घर से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। राज्य में दिव्यांगजनों को मतदान दिवस पर व्हील चेयर हेतु विशेष व्यवस्था देने के उद्देश्य से भारत निर्वान आयोग के सक्षम ऐप का विशेष प्रचार-प्रसार लगातार किया जा रहा है। अभी तक समाज कल्याण विभाग के फील्ड स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से राज्य में 51100 दिव्यांगजनों द्वारा सक्षम ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया गया है एवं कुल 2437 मतदाताओं द्वारा मतदान दिवस पर व्हील चेयर की सुविधा का विकल्प चुना गया।

राज्य की प्रत्येक विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ को तैयार किए जाने के साथ ही प्रत्येक जनपद में एक आदर्श दिव्यांग बूथ को तैयार किया जा रहा है जहां हेल्प डेस्क, रैम्प, व्हील चेयर, Assured Minimum Facilities को सुनिश्चित किया जाएगा। इन बूथों को मतदाताओं हेतु आकर्षक बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तराखण्ड एवं समाज कल्याण विभाग राज्य के सभी दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से अपील करता है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफल बनाने के लिए आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में भागीदार बनकर आम जनमानस को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top