Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

देवभूमि’ की संस्कृति तथा कला का प्रचार करें कलाकार –  सतपाल महाराज

उत्तराखंड की बेहद खूबसूरत और अद्भुत संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रियता और पहचान मिले इसके लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पहाड़ के कलाकारों से अपील की है कि वो अपनी गीत संगीत और अभिनय से उत्तराखंड की पारम्परिक वाद्य यंत्र , गीत , नृत्य और संगीत को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाये। एक वीडियो गीत को रिलीज करते हुए संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत वीडियो ‘चंदना’ के लिए आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ये बातें कही है।

प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत का एक वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन करते हुए कलाकारों को बधाई दी है और कहा है कि उनका मंत्रालय स्थानीय कलाकारों और कला संस्कृति और कलाकारों के बेहतर भविष्य के लिए बड़ी योजनायें बना रहा है।

उन्होंने कहा कि वह इसी प्रकार गीतों का फिल्मांकन और प्रस्तुतीकरण कर देश-विदेश में ‘देवभूमि’ की संस्कृति तथा कला का लगातार प्रचार-प्रसार करते रहें। इस मौके पर गढ़वाली गीत वीडियो ‘चंदना’ की निर्मात्री दर्शनी रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट एवं समाजसेवी बचन सिंह रावत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top