बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की मौत से पुलिस में मचा हड़कंप

देहरादून। राजधानी में डबल मर्डर की गुत्थी में उलझी पुलिस को एक और डेड बॉडी मिली है। राजपुर थाने के जाखन इलाके में स्थित रोज़वुड होटल के कमरे में मिली डेड बॉडी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर की बतायी जा रही है। पुलिस जाँच में जुटी कलेर के बेटे की मौत कैसे हुई, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है

बुधवार को धौलास में एक महिला और नौकर के मर्डर के बाद होटल में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दो दिन पूर्व ही विकासनगर में एक युवक की दिञ दहाड़े कर दी गयी थी।

बुधवार की शाम को होटल में लिया था कमरा
पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। कमरे के अंदर देखा तो सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने वॉमिट भी किया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा भी की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top