Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

दो दिन चलेगी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सियासी क्लास – जीत का मन्त्र देंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड तब आ रहे हैं जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिन पहले ही देहरादून में अपने पार्टी का मुख्यमंत्री घोषित कर रोड शो से चुनावी हवा बना कर जा चुके हैं। दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर नड्डा 19 और 20 अगस्त को रायवाला और हरिद्वार में  तूफानी बैठकें करेंगे। चुनावी लिहाज़ से दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को तीन-तीन बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी है। नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटीऔर टोली बैठक में भी मौजूदा पार्टी के हालात की नब्ज़ टटोलेंगे।

2022  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष का ये दौरा बेहद ख़ास बन गया है 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी प्रमुख के स्वागत समेत अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर इस दौरे को सफल बनाने के हर पहलू पर तैयारी पूरी कर ली है। आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 19 अगस्त की सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वह रायवाला में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। अब देखना होगा कि जेपी नड्डा अपनी क्लास में विधायकों पार्टी पदाधिकारियों और संभावित दावेदारों को कौन सा जिताऊ पाठ पढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top