Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

भाजपा का सांगठनिक गठन 15 सितंबर तक पूरा हो जाएगा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

आज उत्तराखंड के बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का सांगठनिक गठन 15 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जिलों से लेकर प्रदेश तक मोर्चा विभाग और प्रकोष्ठ भी गठित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी।मंडल भी बराबर भाजपा की नई टीम में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से 14-14 पद बांटे गए हैं।

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोस चुनाव की तैयारी के लिए दायित्व सौंपे जाएंगे। यूएस नगर और हरिद्वार में हारी हुई सीटों को जिताने की जिम्मेदारी राज्य सभा सांसदों की भी होगी। पार्टी चंपावत उपचुनाव का फार्मूला अपनाएगी। उन्होंने बताया कि जिलों की कार्यकारिणी का गठन बाद में होगा।आपको बता दे कि मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नयी टीम पर मुहर लगा दी है। प्रदेश संगठन में अनुभवी, कर्मठ, युवा, महिला और चुनावी प्रबंधन में माहिर कार्यकर्ताओं का समावेश किया गया है। प्रदेश संगठन में पहली बार सभी जिलों को प्रतिनिधित्व भी मिला है। नई टीम पूरे जोश के साथ संगठन को मजबूती देने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएगी।

इन्हें दी गई है मोर्चा की कमान

  • प्रदेश अध्यक्ष – मोर्चा
  • आशा नौटियाल (रुद्रप्रयाग)- महिला मोर्चा
  • शशांक रावत (अल्मोड़ा)- भाजयुमो
  • जोगेंद्र पुंडीर (देहरादून महानगर)- किसान मोर्चा
  • राकेश गिरि (हरिद्वार)- ओबीसी मोर्चा
  • समीर आर्य (नैनीताल)- अनुसूचित जाति मोर्चा
  • राकेश राणा (ऊधमसिंह नगर)- अनुसूचित जनजाति मोर्चा
  • इंतजार हुसैन (ऊधमसिंह नगर)- अल्पसंख्यक मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top