Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

अनोखी है  कुमाऊंनी होली – 1850 से आयोजित हो रही होली पर झूमते थे ब्रिटिश अफसर

उमंग और उल्लास का रंगोत्सव है होली , क्या यूपी क्या पंजाब , क्या राजस्थान क्या देवभूमि के पहाड़ जब होली का उत्सव देश में मनाया जाता है तो देश एक ही रंग में रंगा नज़र आता है।
इन सबसे अलग और अनोखी होती है पहाड़ की बैठकी कुमायूनी होली और उसका रिवाज़ कुमाऊंनी होली शास्त्रीय संगीत से उपजी है। पहाड़ की संस्कृति को लिखने और पढ़ने वाले साहित्यकार बताते है कि ग्वालियर व मथुरा से भी मुस्लिम फनकार यहां आते रहे हैं। अंग्रेजों के जमाने में भी कुमाऊं में होली का गायन होता रहा। 1850 से होली की बैठकें नियमित होने लगीं और 1870 से इसे वार्षिक समारोह के रूप में मनाया जाने लगा।राजा कल्याण चंद्र के समय दरबारी गायकों के भी संकेत मिलते हैं। अनुमान लगाया जाता है कि दरभंगा की होली में अनोखा सामंजस्य है। निदेशक हिमालय शोध संगीत समिति डा. पंकज उप्रेती ने बताया कि कन्नौज व रामपुर की गायकी का प्रभाव भी होली पर पड़ा।

होली गायकी को सोलह मात्राओं में पिरोया। मुगल शासक व कलाकारों को भी होली गायकी की यह शैली रिझा गई और वह गा उठे किसी मस्त के आने की आरजू है। इसी प्रकार की एक रचना जिसमें लखनऊ के बादशाह और कैसरबाग का उल्लेख है। अधिकतर यह राग काफी में गाई जाती है।प्राचीन वर्ण व्यवस्था की एक मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली व होली प्रमुख त्योहार बनकर उभरे। पौष के प्रथम रविवार को विष्णुपदी होली के बाद वसंत, शिवरात्रि के अवसर पर क्रमवार गाते हुए होली निकट आते-आते अति श्रृंगारिकता इसके गायन-वादन में सुनाई देती है।

गांवों में होली के साथ-साथ झोड़ा-चांचरी, लोक नृत्य शैली का चयन भी है। कुमाऊं की होली के काव्य स्वरूप को देखने से पता चलता है कि कितनी विस्तृत भावना इन रचनाओं में भरे हैं।इसका संगीत पक्ष भी शास्त्रीय और गहरा है। पहाड़ का प्रत्येक कृषक आशु कवि है। गीत के ताजा बोल गाना और फिर उसे विस्मृत कर देना सामान्य बात थी।

विद्वानों के बारे में पता चलता है कि इनमें सबसे प्रथम पंडित लोकरत्न पंत गुमानी हैं। उनकी रचना जो राग श्याम कल्याण के नाम से अधिकांश सुनाई देती है। मुरली नागिन सों, बंशी नागिन सों, कह विधि फाग रचायो, मोहन मन लीना है। चलिए हम और आप भी पहाड़ की इस कुमायूनी होली के रंग में रंग जाते हैं।

आप सभी को न्यूज़ वायरस टीम की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनयें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top