Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

ऑपरेशन मुक्ति” के अंतर्गत चमोली पुलिस व स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देश पर “ऑपेरशन मुक्ति भिक्षा नही शिक्षा दें” के तहत उत्तराखंड में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की शिक्षा व उनके पुनर्वास हेतु 1 अगस्त से 2 माह का “आपरेशन मुक्ति” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को पहाड़ में रफ़्तार देने के लिए एसपी चमोली श्वेता चौबे के निर्देश पर चमोली में प्रचलित बाल भिक्षावृत्ति अभियान को सफल बनाए जाने हेतु नताशा सिंह सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में गोपेश्वर नगर क्षेत्र में एएचटीयू चमोली की टीम द्वारा गोपेश्वर नगर के विभिन्न स्कूलो के सहयोग से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।पुलिस व स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई रैली में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, स्लोगन तथा नारे लगाकर स्थानीय लोगों को भिक्षावृत्ति का उन्मूलन कर शिक्षित समाज को स्थापित करने हेतु जागरूक किया गया। सभी लोगों से भिक्षावृत्ति जैसे बुराईयों का अंत करने के लिए अपना अभिन्न योगदान देने की अपील की गई तथा उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान का जनपद में जगह जगह व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। रैली के दौरान रा0इ0का0 ,रा0बा0इ0का0, सरस्वती विद्या मन्दिर,पीस पब्लिक स्कूल के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस के आपातकालीन नंबरों(1090/112) पर सूचित करने की अपील की गई। जागरूकता रैली में प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, चमोली जिले की ऑपरेशन मुक्ति की टीम तथा विद्यालय के शिक्षक एवम् स्कूल के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top