Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमोडी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के अमोडी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का पारंपरिक संगीत के साथ तथा कॉलेज की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया.

इस कार्यक्रम की शुरुवात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा और विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई .

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए वे राज्य की सेवा में पूरे समर्पण एवं लगन के साथ हमेशा तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की घोषणा की जाएगी उन सभी को पूरा भी किया जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 22 से 24 हजार रिक्त पदों और बैकलॉग की रिक्तियों पर भर्ती करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा “सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं हम युवाओं को स्वरोजगार की योजनाओं से जोड़ने पर ध्यान दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया की “स्वरोजगार कार्यक्रमों के तहत लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा, उत्तराखण्ड के युवा को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाएंगे” .

उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, एन.डी.ए, सीडीएस आदि प्रतियोगिता की प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मेन परीक्षा की तैयारी के लिये 50 हजार की धनराशि प्रदान किये जाने का निर्णय किया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत 12 आदर्श महाविद्यालयों में से एक उत्तराखण्ड के देवीधुरा में बनकर तैयार हो चुका है. कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 205 करोड़ का पैकेज कोरोना योद्धाओं के लिए जारी किया है. उन्होंने वात्सल्य योजना के बारे मे भी बताया कि कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को अब सरकार प्रतिमाह 3000 हजार रुपये उनके भरण पोषण के लिए देगी.

कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं. उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि भारतनेट से गाँव गाँव तक इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top