Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खटीमा स्थित 22 पुल झनकईया में लगने वाले गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले हमारी कला एवं संस्कृति को संजो कर रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि बचपन से ही मेले का लगाव रहा है, जिस कारण मैं कक्षा चार से ही 22 पुल झनकईया मेले में शामिल होता रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस मेले से मेरा बचपन से ही लगाव एवं जुड़ाव होने के कारण समिति के कहने पर व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद मेले में शामिल हुआ हूँ।

यह मेरा सौभाग्य है कि गंगा स्नान पर्व यहाँ मना रहा हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 21 सालों से उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर वार्ताएं चल रही थी परंतु समाधान तक नहीं पहुंच पा रही थी। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कि मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में एक-एक करके परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर एक-एक बिंदु पर सहमति बन गई।  मुख्यमंत्री ने परिसंपत्तियों के बंटवारे से उत्तराखंड व क्षेत्र को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर मेला कमेटी ने मोमेंटो भेंट कर मुख्यमंत्री धामी को सम्मानित किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बगूलिया दुर्गा मन्दिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा  प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एंव खुशहाली की कामना की।  मुख्यमंत्री ने वन शक्ति मन्दिर में भी पूजा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top