Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

लम्बे इंतज़ार के बाद पहली बार केदारपुरी पहुंचे सीएम धामी

आखिरकार आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदार के दरबार में हाजिरी लगाने पहुँच ही गए। इसके पहले कई बार उनका दौरा रद्द हो चुका था। केदारपुरी में दर्शन के बाद उन्होंने परिसर में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार केदारनाथ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी का संभावित दौरा भी प्रस्तावित है , लिहाज़ा इस दौरे को बेहद ख़ास और पूर्व की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है ।


आपको बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री धामी का  केदारनाथ जाने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण इससे पहले तीन बार रद्द भी हो चुका था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे। यहाँ आपको याद दिला दें कि पीएम मोदी सात अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे और केदारनाथ जाने की चर्चा  है।

इसके साथ ही पीएम मोदी  ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। देखना होगा कि क्या चुनावी साल में प्रधानमंत्री मोदी 2022  विधान सभा चुनाव का आगाज़ भी करेंगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top