Flash Story
पीठ के दर्द से उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, तो इन तरीकों से पाएं आराम
केदारनाथ धाम पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
बेहद गरीब दिखने वाले ये हैं महाराणा प्रताप के वंशज 
पत्नी के नाम पर खरीदते हैं संपत्ति तो जान लें  नियम
भारत में यहां एक दिन में इतने रुपये का ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे लोग 
उधमसिंह नगर : पीलीभीत में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत 
पौड़ी : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही 
E PAPER OF 02 MAY 2024
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

कांग्रेस का संकल्प – 5 न्याय और 25 गारंटी MSP को हरी झंडी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने 5 अप्रैल को घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने पांच न्याय का मुद्दा अपने घोषणापत्र में शामिल किया है। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में “पांच न्याय” या इसे न्याय के पांच स्तंभ भी कह सकते हैं। इस चुनावी घोषणापत्र को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी जयपुर और हैदराबाद में होने वाली जनसभा में लोगों के सामने पेश किया। इसके अलावा कांग्रेस के घोषणापत्र के फायदे लोगों तक पहुचाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस 25 गारंटी दी है जिसमें गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का वादा किया और अग्निवीर योजना को बंद करने का ऐलान किया।

क्या है कांग्रेस का घोषणापत्र
क्या है पांच न्याय ?

कांग्रेस ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा से प्रेरित होकर अपने घोषणापत्र को पांच न्याय का नाम दिया है। पांच न्याय का मतलब है-

1. युवा न्याय

2. नारी न्याय

3. किसान न्याय

4. श्रमिक न्याय

5. हिस्सेदारी न्याय

क्या है ये पांच न्याय?

कांग्रेस की पहले वादे में पार्टी ने युवा न्याय पर फोकस किया है। देश में बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए कांग्रेस युवाओं को रोजगार की गारंटी देने का वादा किया है। दूसरी वादे में पार्टी ने नारी न्याय पर फोकस किया है, देश में बढ़ते महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों और सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए पार्टी ने महिलाओं को न्याय देने का वादा किया है। तीसरे वादे में कांग्रेस ने किसान न्याय का हवाला दिया है। किसान आंदोलन के दौरान ही पार्टी ने MSP गारंटी देने का भरोसा जताया था। चौथे वादे में पार्टी ने श्रमिक न्याय पर फोकस किया है ताकि श्रमिकों को रोजगार मिल सके। इसके बाद आता है हिस्सेदारी न्याय, पार्टी ने सरकारी काम और योजनाओं में लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने का वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top