Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

देहरादून में खुलेगा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया के इस्तेमाल का चलन बढ़ रहा है। बड़े पैमाने पर निहित स्वार्थ रखने वाले लोग सोशल मीडिया के पदचिन्हों के साथ कानून-व्यवस्था की समस्या को पैदा करते है। अथवा कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का भी प्रयास करते है। ऐसे लोग सुनियोजित रणनीति से अफवाह, झूठी खबरें फैलाकर समाज के विभिन्न वर्गों, समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा करने की कोशिश करते हैं। अतः ऐसे व्यक्तियों के सम्बन्ध में सही जानकारी कर उनका मुकाबला करना अत्यंत आवश्यक एवं सर्वोपरि है।

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल का गठन किया जा रहा है। जिसका कार्य अफवाहों को दूर करने तथा पॉजिटिव काउंटर शुरू करने के साथ ऐसे लोगों की काउंसलिंग करना होगा जो अफवाह फैलाते हैं अथवा झूठी खबरें वायरल करते है। सेल द्वारा कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले किसी भी सोशल मीडिया सामग्री को तुरंत हटाने के प्रयास के साथ आपराधिक मामले दर्ज करना भी होगा।

पुलिस उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस जनता की सुरक्षा और शांति के लिए समर्पित है। सोशल मीडिया इंटेवेंशन सेल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के भीतर एक विशेष इकाई होगी जो आधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस होगी ताकि शरारती तत्वों की पहचान की जा सके और कानूनी कार्यवाही शुरू की जा सके। यह सामुदायिक पुलिसिंग का एक विकसित संस्करण होगा जहां डिजिटल/साइबर स्वयंसेवक भी सेल को शांति बनाए रखने में मदद करेंगे। सोशल मीडिया इंटेवेंशन सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखेगा और तथ्यों की प्रामाणिकता को सत्यापित करने में भी मदद करेगा।News Virus Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top