Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं. वैसे वह IPL में ओवरऑल भी सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी हैं. वह अब तक IPL में 53 फिफ्टी जड़ चुके हैं. वह इस मामले में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं. वॉर्नर के नाम IPL में 4 शतक भी दर्ज हैं.

एबी डिविलियर्स IPL में दूसरे सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज हैं. डिविलियर्स ने IPL के 184 मैच खेले हैं और कुल 40 अर्धशतक जड़े हैं. वह तीन बार शतक भी लगा चुके हैं.

इस लिस्ट में तीसरा नाम यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का है. गेल ने 142 IPL मैचों में 31 फिफ्टी जड़ी हैं. वह 6 बार शतक भी लगा चुके हैं.

IPL के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी इस लिस्ट के टॉप-5 में शामिल हैं. वह 109 मैचों में 24 फिफ्टी जड़ चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं. वॉटसन ने IPL में 21 अर्धशतक लगाए हैं. इनके नाम IPL में 4 शतक भी दर्ज है. वाटसन ने IPL के 145 मैच खेले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top