Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास – राजकुमार , पूर्व विधायक

राजीव गांधी काम्पलेक्स में मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये और मिष्ठान्न वितरित किया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी काम्पलेक्स में इकटठा हुए और वहां पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये और मिष्ठान्न वितरित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज सोनिया गांधी के कांग्रेस शासनकाल में प्रधानमंत्री के पद को त्याग कर एक अनूठा उदाहरण पेश किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन करते हुए सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मुख त्याग व बलिदान का उदाहरण पेश किया उनका आशीर्वाद एवं मार्ग दर्शन हमें सदैव मिलता रहेगा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अर्जुन सोनकर, नागेश रतूड़ी, सुनील कुमार बांगा, जहांगीर खान, राकेश चौधरी, सोम प्रकाश वाल्मीकि, राहुल शर्मा, प्रियांश छाबड़ा ,आशु रतूड़ी ,राम कपूर ,शेखर कपूर, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह घई ,राजेंद्र सिंह नेगी ,विशाल सनी ,सोनकर चमन ,लाल प्रवीण बागां ,तीरथ सचदेवा ,राहुल कुमार ,रईस अहमद, राजेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top