Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

बदरीनाथ में GMVN के रीजनल मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत

बदरीनाथ धाम में हार्ट अटैक से मौतों का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को धाम में रीजनल मैनेजर गढ़वाल मंडल विकास निगम के पद पर तैनात पान सिंह बिष्ट की हृदय गति रुकने हुई मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ ले जाया गया। बदरीनाथ में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुले थे , इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों से अपील की है कि बिना हेल्थ चेकअप को कोई भी चारधाम यात्रा पर न जाए।

सीएम ने कहा कि अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों तो यात्रा पर ना जाएं। सीएम ने ये भी कहा कि चारों धामों को कोई भी वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। सबको एक समान दर्शन करने होंगे।

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम में हुई जीएमवीएन के रीजनल मैनेजर की मौत के साथ धाम में मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है। वहीं चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा खबर लिखे जाने तक 30 पहुंच गया है। इन मौतों को लेकर भारत सरकार ने भी राज्य से रिपोर्ट मांगी थी। राज्य सरकार जवाब दे भी चुकी है। हालांकि इसके बावजूद मौतों का सिलसिला जारी है।

चौंकाने वाली बात ये है कि मरने वालों में 30 साल के युवाओं से लेकर 75 साल तक के बुजुर्ग तक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, केदारनाथ में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. बदरीनाथ में 6 गंगोत्री में 3 और यमुनोत्री में 11 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं.मृतकों में 30 साल आयु वर्ग के भी: आंकड़ों पर गौर करें तो 30 से 40 साल उम्र के 3 श्रद्धालुओं की जान गई है. इसी तरह 40 से अधिक और 50 तक की उम्र वाले 4 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवाई है. 50 से 60 साल तक की उम्र वाले 9 श्रद्धालुओं की जान गई है. जबकि 76 साल तक के 13 मरीजों की जान गई है. सबसे ज्यादा मौतें यमुनोत्री पैदल मार्ग और केदारनाथ में हो चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top