Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

श्री हेमकुंड साहिब के 22 मई को खोले जाएंगे कपाट – 19 मई को रवाना होगा पहला जत्था

चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। बद्री केदार और गंगोत्री यमुनोत्री में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अब बारी विश्व प्रसिद्ध श्री हेमकुंड साहिब की है। अब 22 मई को आरंभ हो रही सिखों के प्रमुख तीर्थ तथा उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पहला जत्था 19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा के पैदल मार्ग को खोलने का कार्य भी अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब के लिए यात्रियों का पहला जत्था 19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) सरदार गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंच प्यारों की अगुआई में यात्रियों के जत्थे को रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि जत्थे के प्रस्थान करने से पूर्व दरबार हाल में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कीर्तनीय रागी जत्थे तथा हेमकुंड साहिब गुरमत संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top