Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

हरेला पर मंत्री रेखा आर्या ने अनाथ बच्चों संग मनाई पिकनिक – खुले आकाश में चहके बच्चों के चेहरे

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट – 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अनाथ बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया । उन्होंने अनाथ बच्चों के माध्यम से हरेला पर्व और वृक्षारोपण का संदेश दिया। हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति की ओर हमारा ध्यान मोड़ता है और प्रकृति की महत्ता को स्पष्ट करता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन की महत्ता स्पष्ट हो गई है। पौधा रोपड़ कार्य से इस कमी को दूर कर सकते है। हरेला पर्व पर अनाथ बच्चों के साथ हरेला टूर का आयोजन बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। विज्ञान धाम झाझरा, देहरादून में वृक्षारोपण/हरेला पर्व मनाया गया।


हरेला पर्व पर  रेखा आर्या मा0 कैबिनेट मंत्री जी बालिका निकेतन/शिशु  निकेतन, केदारपुरम देहरादून  से संस्थाओं के अनाथ बच्चों के साथ उनकी बस में बैठकर विज्ञान धाम झाझरा देहरादून पहुँची।

विज्ञान धाम के परिसर में मत्री जी वृक्षारोपण किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा बच्चों को उत्तराखण्ड की सस्कृति एवं हरेला के महत्व की आवश्यक जानकारी दी गयी।

महानिदेशक व सयुंक्त निदेशक विज्ञान धाम ने मंत्री  व सचिव महिला कल्याण का स्वागत किया।
वैज्ञानिक रहस्यो की 3 डी फ़िल्म बच्चों ने बहुत पसंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top