Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

यात्रा मार्ग की सेहत जांचने मैदान में उतरे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर.राजेश कुमार

चारधाम यात्रा के शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव और अनुभवी आई ए एस अफसर डॉ आर.राजेश कुमार ने मोर्चा सम्हालते हुए मैदान में उतरने और ग्राउंड रियलिटी जांचने का फैसला किया है। देहरादून से उनका काफिला बद्रीनाथ की तरफ निकला है जिसके रास्ते में वो हर यात्रा मार्ग के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की जाँच करेंगे। इसी मकसद से जब उनका कारवाँ श्रीनगर पहुंचा तो स्वास्थ्य कर्मी भी मुस्तैद नज़र आये।

यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर.राजेश कुमार ने उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर और बेस चिकित्सालय श्रीकोट में स्थापित हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया । हेल्थ एटीएम के सुचारू रूप से संचालन हेतु चिकित्सालय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्थ एटीएम पर एक टेक्निकल व्यक्ति तैनात रखने हेतु निर्देशित किया ।

स्वास्थ्य सचिव द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को पूरी तैयारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं में पैरामेडिकल स्टाफ को मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए उन्होंने बताया कि यात्रा रूट पर गढ़वाल मंडल में चिन्हित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में सीएसआर के अंतर्गत हेवलेट पेकर्ड इंटरप्राइजेज द्वारा 50 हेल्थ एटीएम स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु स्थापित किए गए हैं हेल्थ एटीएम पर ब्लड प्रेशर, शुगर,शरीर का तापमान,ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी फैट, इंडेक्स,डिहाईड्रेशन, पल्स रेट सहित 70 निशुल्क जांचें की जाएंगी।

स्वास्थ्य सचिव् ने कहा कि यात्रा रूट पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जा रहा है,और आने वाले समय में हेल्थ एटीएम की संख्या बढ़ाई जाएगी।इसके साथ ही इसके साथ ही उनके द्वारा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जनपद पौड़ी के अंतर्गत आने वाले यात्रा रूट पर टीम बनाकर विभिन्न होटलों ढाबों व रेस्तरां में खाद्य पदार्थों की सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ सी.एम. एस. रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ गोविंद पुजारी,डॉ सुरेश कोठियाल व चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top