महामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने चैम्पियन ऑफ़ चेंज अवार्ड से फिल्म और राजनीतिक, सामाजिक जगत के दिग्गजों को किया सम्मानित

इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी द्वारा ताजमहल पैलेस होटल में प्रतिष्ठित राज्य मान्यता पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ महाराष्ट्र समारोह आयोजित किया गया. विजेताओं को महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार प्रदान किया । यह  समारोह डॉ. वेद प्रताप वैदिक की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुआ।

इस अवसर पर राजनीतिक,  सिनेमा , सामाजिक कल्याण और  उद्योग जगत के दिग्गज सम्मानित किया गए। प्रमुख पुरस्कार विजेताओं में  देवेन्द्र फडणवीस,  दिलीप वल्से पाटिल,  नाना पटोले,  सिंधुताई सपकाल,  सत्यजीत भटकाल,  उदित नारायण,  पोपटराव पवार,  शांतिलाल मुथा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कुमारी पलक मुच्छल, उषा एस॰ काकड़े,  मोतीलाल ओसवाल, जैकी श्रॉफ, डॉ. जसवंत पाटिल, दीया मिर्जा,  हिमांशु शाह को चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र संस्करण से सम्मानित किया गया। अन्य प्रमुख विजेताओं में डॉ. मधु पराशर,  एस.पी भारिल्ल, अगाथा सुशीला अंथोनी डायस , ज्योत्सना रेड्डी, जसपाल सिंह,  सरिता सिंह, अमित बुदानिया कुमारी जरीन मनचंदा, नेहा सुंदेशा, भाविनी खख्खर,  कौशिक पालीचा,  संजय कालिका मिश्रा,  राज आशू,  पंचम सिंह,  नरेंद्र फिरोदिया,  यतिन गुप्ते,  रामचंद्र सिंह,  कपिल मेहरा को भी पुरस्कृत किया गया

‘चैम्पियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार विजेताओं का चयन सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति की अध्यक्षता वाली प्रख्यात जूरी द्वारा किया जाता है. इस पुरस्कार का उद्देश्य उन चैंपियंस को सम्मानित करना है जिन्होंने साहस, सामाजिक कल्याण, विकास और समाज के पालन-पोषण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक नायकों के रूप में काम किया है.

इस अवसर पर चैम्पियन ऑफ़ चेंज के फ़ाउंडर नंदन झा ने कहा कि चैम्पियन ऑफ़ चेंज के महाराष्ट्र संस्करण में सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता हूँ  इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी द्वारा चैम्पियन ऑफ़ चेंज के अन्य राज्यों में भी आयोजन किया जाएगा।

‘चैम्पियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड’ एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड है. और चैम्पियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार इन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार का एक हिस्सा है. इस राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना 2018 में अधिवक्ता नंदन झा ने की. और प्रति वर्ष यह पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राज्यपाल या भारत के किसी प्रमुख संवैधानिक व्यक्ति द्वारा प्रदान किया जाता हैं.

इस पुरस्कार का आयोजन इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनोमी और इसके मासिक राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पावर कॉरिडोर, समाचार पोर्टल पंचायती टाइम्स (ग्रामीण भारत की आवाज को आगे ले जाने वाला सबसे बड़ा डिजिटल समाचार मंच) के साथ किया जाता है.पिछले 3 वर्षों से राष्ट्रीय पुरस्कार के मुख्य अतिथि रहे हैं-भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के माननीय पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी और महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी.

“चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड” के पिछले उल्लेखनीय विजेताओं में  एमके स्टालिन (तमिलनाडु के सीएम),  प्रमोद सावंत (गोवा के सीएम),  हेमंत सोरेन (झारखंड के सीएम),  एन बीरेन सिंह (मणिपुर के सीएम) शामिल हैं. स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज (जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर),  अनुराग ठाकुर (केंद्रीय खेल, युवा मामले, सूचना और प्रसारण मंत्री),  मनीष सिसोदिया (दिल्ली के उप मुख्यमंत्री)  श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री, भारत सरकार), और भारतीय फिल्म उद्योग से पुरस्कार पाने वालों में हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी,  पहलाज निहलानी, और  सोनू निगम शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top