Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड : दून पुलिस ने मनाई गाँधी एवं शास्त्री की जयन्ती।

देहरादून: विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज 02.10.2021 को पुलिस लाईन देहरादून में जन्मेजय खण्डूरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को गांधीजी के आदर्शों सत्य, अहिंसा के मार्ग पर प्रशस्त रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की शपथ दिलाई गई साथ ही आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 में जन जागरूकता बढ़ाने एवं मतदाता सूची मे पंजीकरण को बढावा देने हेतु अधीनस्थ पुलिस बल को मतदाता शपथ दिलवाई गई।

इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय देहरादून मे प्रकाश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय पर सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर, यातायात कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री स्वप्न किशोर तथा समस्त थाना/चौकी/शाखाओं पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमाओ का अनावरण कर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए साथ ही पुलिस बल को सत्य एवं अहिंसा की शपथ के साथ ही मतदाता शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top