Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

फाल्गुन कांवड़ यात्रा : हरिद्वार , देहरादून , मसूरी आ रहे हैं तो जान ले ये है “नया रूट प्लान”

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी

अगर आप देहरादून , हरिद्वार या मसूरी आने का प्लान बना रहे हैं तो ज़रा नए रुट प्लान की जानकारी भी ले लीजिये। फाल्गुन कांवड़ यात्रा की वजह से प्रदेश पुलिस ने नया यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। अब कांवड़ मेले की समाप्ति तक हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। यदि किसी वाहन को नजीबाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वाया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जा सकेगा। इसी तरह रुड़की से देहरादून जाने वाले भी छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे।

हरिद्वार पुलिस और ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि  28 फरवरी तक के लिए यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। शहर क्षेत्र में सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। बताया कि रसियाबड़ से पैदल कांवड़ यात्री हाईवे क्रॉस करके नहर पटरी से होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होते हैं इसलिए यहां यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। बताया कि 4.2 डायवर्सन-नजीबाबाद से आने वाले कांवड़ यात्रियों के वाहन नीलधारा पार्किंग में पार्क होंगे। यहां से कांवड़िए नमामि गंगे घाट, चंडी पुल, आनंद वन समाधि पार्किंग, दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग अंडरपास से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे।नीलधारा पार्किंग से कांवड़ यात्रियों के वाहन हनुमान मंदिर से डायवर्ट कर चंडी चौकी होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होंगे। चंडी चौकी से कांवड़ियों के वाहन चंडी चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें हनुमान मंदिर तिराहे से डायवर्ट कर नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

दिल्ली की तरफ से आ रहे कांवड़ियों के वाहन अलकनंदा कट से होते हुए गढ्ढा पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। वहां से उन्हें प्रशासनिक मार्ग होते हुए हरकी पैड़ी की तरफ रवाना किया जाएगा। बताया कि गढ्ढा पार्किंग के फुल होने पर कांवड़ियों के वाहन  शंकराचार्य चौक से होते हुए बैरागी कैंप में पार्क होंगे।  देहरादून-ऋषिकेश से आ रहे वाहन दूधाधारी चौक से होते हुए मोतीचूर पार्किंग पहुंचेंगे। मोतीचूर पार्किंग के भरने पर वाहन चमगादड़ टापू में पार्क कराने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top