Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

अगर आपकी हथेली में भी है सूर्य रेखा, जानें जीवन पर कितना है प्रभाव।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली पर मौजूद रेखाएं और चिन्ह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इन रेखाओं से आप जीवन के कई पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। इन्ही रेखाओं में से एक है सूर्य रेखा। हाथ में सूर्य रेखा कहीं से भी निकल रही हो तो इसका व्यापक असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। इस रेखा से आप अपनी ना सिर्फ आर्थिक जानकारी के बारे में जान सकते हैं बल्कि आप अपने भविष्य से भी अवगत हो सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपकी हाथों की लकीरों के कुछ ऐसे संयोग, जिससे आपकी जिंदगी पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ता है.

हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को बहुत शुभ माना गया है। जिस व्यक्ति की हथेली पर यह रेखा होती है, उसके जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं होती है। जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर भाग्य रेखा पर जाकर समाप्त होती है तो उसकी आयु काफी होती है।

जिस व्यक्ति के हथेली पर सूर्य रेखा बृहस्पति पर्वत तक पहुंच जाती है और वह पर्वत तक पहुंचकर रेखा के अंत में कोई तारा जैसा चिन्ह बना हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत बड़ा अधिकारी बनता है। वहीं सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर जाकर समाप्त हो जाए तो वह व्यक्ति विद्वान और बुद्धिमान होता है।हथेली पर सूर्य और बुध पर्वत आपस में मिल जाएं और मस्तिष्क रेखा पर बुध और सूर्य रेखा मिल गई हों तो ऐसे योग वाला व्यक्ति प्रसिद्ध व्यापारी बनता है और करोड़ों रुपए कमाता है। ऐसे व्यक्ति देश में ही नहीं विदेश में भी अपना व्यापार करता है।

जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर हृदय रेखा पर जाकर समाप्त हो जाती है तो ऐसा व्यक्ति उदार होता है। वह परोपकार और दान-पुण्य का कार्य काफी करता है। वहीं सूर्य रेखा प्रारंभ या फिर अंत में जाकर कांटे की तरह विभाजित हो जाए तो ऐसा व्यक्ति अपना जीवन काफी सुखी और समृद्ध तरीके से व्यतीत करता है।

अगर सूर्य रेखा साफ हो लेकिन उस पर अंडाकार चिन्ह बने हैं, साथ ही कोई अन्य रेखा आकर काट जाए तो यह अशुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सम्मान और पैसों की बहुत कमी आती है। ऐसे व्यक्ति का मन हमेशा भटकता रहता है, उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है.

यदि व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा के साथ-साथ भाग्य रेखा और बुध रेखा तीनों मणिबंध से निकल रही हो और सीधी सरल और साफ हो तो ऐसे व्यक्ति के पास कुबेर के समान धन होता है। वह शुरुआत में तो मेहनत करता है लेकिन बाद में उसको सुख, ऐश्वर्य का आनंद की प्राप्ति होती है।

जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर जीवन रेखा पर जाकर समाप्त हो रही हो तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में काफी फेमस होते हैं। वहीं सूर्य रेखा अगर चंद्र पर्वत तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति फेमस एक्टर, सिंगर या फिर पॉलिटिक्स आदि बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top