2022 में गूगल पर लोग ने सबसे ज्यादा मेंटल हेल्थ सुधारने के तरीके किए सर्च

दुनियाभर में गूगल के साथ ही दूसरे सर्च इंजन में लोग अब कोविड को सर्च करना भूल गए हैं। हाल ही में गूगल ने 2022 की ईयर इन सर्च लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक गूगल पर हर सेकेंड 99 हजार से ज्यादा चीजें सर्च की जाती हैं। ऐसे में सर्च हिस्ट्री लोगों के इंटरेस्ट और ट्रेंड्स के बारे में बड़े खुलासे कर रही है।

लोगों ने 2022 में सबसे ज्यादा फिट कैसे रहे, वर्कआउट कैसे करें, तनाव दूर करने के तरीके, मानसिक और शारीरिक विकास के तरीके सबसे ज्यादा सर्च किए हैं। पिछले दो सालों से पूरी दुनिया में छाए हुए कोविड से जुड़े टॉपिक्स को लोगों ने पूरी तरह नजरअंदाज किया है।

लोगों ने मेंटल हेल्थ पर किताबें, पॉडकास्ट और जर्नलिंग तकनीकों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। इस साल अमेरिका में नेशनल सुसाइड प्रिवेंशन लाइफ लाइन शुरू की गई। इसके लिए इमरजेंसी नंबर 988 जारी किया गया, जो गूगल सर्च में शामिल था।

बॉडी वेट वर्कआउट के लिए महंगे डिवाइस नहीं खरीदने पड़ते हैं। लोगों ने गूगल पर इसे ज्यादा सर्च किया। स्ट्रेस कैसे कम करें, पैनिक अटैक को कैसे रोकें, जैसी चीजें भी सर्च की गईं। बच्चों की मेंटल हेल्थ और सांस से जुड़ी एक्सरसाइज के बारे में भी सर्च किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top