Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

 बागेश्वर में साहसिक पर्यटन और होम स्टे की अपार संभावनाएं – राज्यपाल 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह बागेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं समेत कई संगठनों से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए क्योंकि बागेश्वर जिले में पर्यटन, साहसिक पर्यटन के साथ ही होम स्टे की अपार संभावनाएं हैं.


वहीं, इस अवसर पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी विनीत कुमार, पुलिस, वन, उद्योग, कृषि, बाल विकास, पर्यटन, उद्यान, चिकित्सा आदि विभागों के अधिकारियों से जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बागेश्वर आने पर वो बहुत खुश हैं.कोविड काल में भी बागेश्वर ने हार नहीं मानी और कई तरह के स्टार्टअप से अपने आपको आगे बढ़ाया.राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं की मेहनत काबिल-ए-तारीफ है.
राज्यपाल ने जिले में ट्राउट मछली, कीवी, स्ट्रॉबेरी, होम स्टे की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जल्द ही इसके अच्छे परिणाम आएंगे.राज्यपाल ने कहा कि टूरिज्म के लिए बागेश्वर जिला बहुत ही खूबसूरत है.उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि वो होम स्टे के लिए आगे आएं.अभी बागेश्वर जिले में 110 होम स्टे हैं. यदि इनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा होगी तो पर्यटकों को बागेश्वर के बारे में जानने का मौका मिलेगा.उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले वक्त में बागेश्वर बहुत उन्नति करेगा.राज्यपाल ने जिले में रेडक्रॉस द्वारा कोविड काल के दौरान किए कामों की सराहना करते हुए टीम को बधाई भी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top