Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

क्या कोरोना अब बच्चों और युवाओं की बीमारी बनकर सामने आने वाली है?

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर अनुमान है कि बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। ब्रिटेन और अमेरिका कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से जूझ रहे हैं। ब्रिटेन में बच्चों और किशोरों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

अमेरिका में बच्चों को टीका लगने के बाद भी वायरस अपनी चपेट में ले रहा है। सवाल ये है कि क्या कोरोना अब बच्चों और युवाओं की बीमारी बनकर सामने आने वाली है।

परीक्षण का सटीक नतीजा होने पर ही टीका
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 12 से 18 वर्ष के बच्चों की संख्या करीब दस करोड़ है। परीक्षण में टीके का सटीक नतीजा नहीं आता है तब तक बच्चों को टीका लगाना सही नहीं है। भारत बायोटेक की कोवाक्सिन व जायडस कैडिला की वैक्सीन को जल्द ही बच्चों को लगाने की अनुमति मिल सकती है।

बच्चों में एमआईएस सबसे बड़ी चुनौती
लखनऊ के लोहिया संस्थान की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका पांडे बताती हैं कि बच्चों में कोरोना से लंबे समय तक तकलीफ बड़ी चुनौती है। मल्टी इन्फलैमेट्री सिंड्रोम इन चिल्ड्रेन (एमआईएससी) के कारण बच्चों को हृदय, किडनी, रक्त वाहिका और फेफड़ों संबंधी तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है। कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए ये वायरस अभिशाप है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top