Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

होंठो के आकार से जानिए महिलाओं का व्यक्तित्व

न्यूज़ वाटरस के लिए महविश की रिपोर्ट

एक प्यारी सी मुस्कान क्या नहीं करवा सकती। उदासी भरे चेहरे पर भी सिर्फ इन होंठों पर थोड़ी सी मुस्कान आ जाने से आपके चेहरे की रौनक वापस लौट आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके होंठ आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बता सकते हैं। विशेषज्ञों ने भी अपने अध्ययनों में इस बात का खुलासा किया है कि आपके होंठों का आकार मनोवैज्ञानिक रहस्य और व्यक्तित्व को बता सकता है। फेस रीडिंग साइंस के मुताबिक, हमारे शरीर की बनावट, आकार हमारे व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देती है। इस विशेष लेख में हम आपको बताएंगे की आपके होंठों का आकार आपके बारे में क्या कहता है। आम तौर पर तीन और चार तरह के होंठों की बातें हम करते हैं। तो आइये जानते हैं वो कौन कौन से हैं –भरे हुए होंठ

ऊपर और नीचे दोनों तरफ समान रूप से एक जैसे आकार के होंठ, जिसे हम परफेक्ट लिप शेप भी कहते है। इस होंठ के आकार वाले लोग सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति होते हैं। जो रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखते हैं। अगर महिलाओं के भरे होंठ होते है तो वह बहुत आत्मविश्वासी और साहसी होती हैं। आप दूसरों की परवाह करती हैं और ऐसा करने में आपको काफी खुशी मिलती है। आप आपने दोस्तों के साथ एक अलग तरह का रिश्ता बनाए रखने में विश्वास रखते हैं।

नीचे का भरा होंठ

इस होंठ के शेप में नीचे का होंठ ऊपर के होंठ के मुकाबले ज्यादा मोटा होता है। इस होंठ के आकार के लोग आमतौर पर खुशमिजाज किस्म के होते है। आप जीवन का आनंद लेना पसंद करते हैं और मजेदार जीवन शैली जीना चाहते है। आपमें नई नई चीजें सीखने और जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। परिस्थितियों और लोगों को देखते हुए ही आप आपनी बात किसी के सामने रखते है।

ऊपरी भरे होंठ

इस होंठ के आकार में आपके ऊपर का होंठ नीचे के होंठ के मुकाबले बड़ा होता है। इस होंठ के आकार के लोग आपने बारे में काफी ऊंची राय रखते है। जैसे है वैसे ही लोगों के सामने जाना पसंद करते हैं आप आपने जीवन को पूरी तरह से जीना पसंद करते है। आप काफी जवाब हाजिर हैं। आप अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने में काफी माहिर है।

पतले होंठ

ये होंठ आम होंठों के मुकाबले ज्यादा पतले होते है। इस आकार के होंठ वाले लोग अकेले रहना ज्यादा पसंद करते है। आपका अंतर्मुखी व्यक्तित्व आपको काफी आत्मनिर्भर भी बनाता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दृढ़ हैं। वास्तव में, आप अपनी अपेक्षाओं से अधिक हैं। तो आप भी आईने के सामने खड़ी होकर निहारिये अपने होंठ और अंदाज़ा लगाइये कि आपका व्यक्तित्व कितना मैच करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top