Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

उत्तर कोरिया में हंसी पर बैन , खुशियां मनाने , हंसने , पार्टी करने और सेलिब्रेशन पर सनकी तानाशाह की कड़ी रोक

उत्तर कोरिया में हंसी पर बैन लगाने का ऐलान किया गया है। दरअसल उत्तर कोरिया में पूरे 10 दिनों तक किसी का भी हंसना मना है। इन 10 दिनों के दौरान देश का कोई भी इंसान खुशियां नहीं मना सकता।

वहीं इस ऐलान का पूरी तरह पालन किया जाए यह सुनिश्चित करने के लिए हर शहर में पुलिस तैनात किए गए हैं। उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना है कि 11 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच सार्वजनिक जगहों पर लोग हंसते हुए ना दिखाई दें।

  

तानाशाह किम जोंग उन ने पूरे देश के लोगों के हंसने पर बैन लगा दिया है। दरअसल आज के दिन ही साल 2011 में उत्तर कोरिया के पूर्व सुप्रीम लीडर और किम जॉन्ग उन के पिता किम जॉन्ग-इल का देहांत हुआ था। किम जोंग उन ने अपने पिता की 10वीं बरसी पर 10 दिनों का शोक मनाने का ऐलान किया है। यानी उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर उत्तर कोरिया में शोक का माहौल रहेगा। 

 नियम के अनुसार 10 दिनों तक पूरा देश किम जॉन्ग-इल के निधन का शोक मनाएंगा , इस दौरान देश का कोई भी व्यक्ति खुशियां मनाते, हंसते, पार्टी करते या किसी तरह के सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो सकता है। 

वहीं अगर कोई व्यक्ति राष्ट्रीय शोक के दौरान हंसता पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  गिरफ्तारी के बाद उसपर बिना किसी केस के कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top