Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

नींबू को लगी महंगाई की नजर: उत्तराखंड में आसमान चढ़ते नींबू के दाम 

गर्मी में राहत का पहला पेय नींबू पानी..मगर इस बार वह अभी से इतना महंगा है कि लोग हैरान हैं। अधिकतम सौ रुपये किलो मिलने वाला नींबू इन दिनों 320 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वह भी तब जब अभी गर्मी अपने शबाब पर भी नहीं पहुंची है। जानकर आने वाले वक्त में नींबू की कीमतों में भारी उछाल की आशंका जता रहे हैं। प्रदेश में नींबू का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता। सप्लाई दक्षिण भारतीय राज्यों से होती है। मंडी विशेषज्ञों के अनुसार, अभी नींबू चेन्नई और गुजरात से आ रहा है। सप्लाई बहुत कम होने के कारण कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। नींबू के दाम चढ़ने का एक कारण और भी है। दक्षिण भारत से उत्तराखंड के लिए आ रहे वाहनों को व्यापारी बीच में ही रोककर माल खरीद लेते हैं। दिल्ली, एनसीआर के मार्केट में उसकी काफी अधिक डिमांड है। ऐसे में वो वाहन को माल लेकर उत्तराखंड़ नहीं आने देते और बीच में ही माल बिक जाता है।

नींबू ने पहली बार दिखाए तेवर

देहरादून में नींबू ने कीमतों में उछाल कर पहली बार तेवर दिखाए हैं। आमतौर पर प्याज और टमाटर की कीमतें आसमान छूती थी, लेकिन इस बार नींबू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात है कि प्याज और टमाटर के विकल्प मौजूद हैं। जबकि नींबू का कोई विकल्प नहीं है। अच्छी क्वालिटी के नींबू का एक दाना 10 रुपये का मिल रहा है। वहीं, पांच रुपये में खराब क्वालिटी वाले नींबू का एक पीस मिल रहा है। यह ज्यादातर नींबू हरे हैं, जिनके छिलके भी काफी मोटे हैं। इन नींबू पर रस भी नहीं निकल रहा है। जो 10 रुपये वाला दाना है, उसका छिलका भी पतला है और रस भी खूब निकल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top