महामहिम से मिले महाराज

न्यूज़ वायरस के लिए आशीष तिवारी की रिपोर्ट – 

मुर्मू की जीत सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की जीत – सतपाल महाराज

उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

आध्यात्मिक गुरु और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर  द्रौपदी मुर्मू से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर अपनी व उत्तराखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भी बेहतर मानते हैं। द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top