Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

मुफ़्ती शमून क़ासमी ने संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र, बांग्लादेश हिंसा को बताया मानवता पंर हमला

मुफ्ती शामून कासमी, संस्थापक अध्यक्ष राष्ट्रीय सर्व धर्म एकता संघ और अध्यक्ष भारत मुस्लिम जागरूकता मंच ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की और संयुक्त राष्ट्र को इसका संज्ञान लेने के लिए लिखा है। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले बहुत ही दुखद घटना है और यह स्पष्ट रूप से इस्लाम के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।


ये घटनाएं मानवता के खिलाफ हैं और इस्लाम धर्म के भी खिलाफ हैं! यह सभ्य लोगों का युग है राक्षसों का नहीं। ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। ऐसी हिंसा करने वाले लोग इस्लाम के अनुयायी नहीं हैं। उनका अपना निहित स्वार्थ है और वे पूरे इस्लाम समुदाय को बदनाम कर रहे हैं।


मैं बांग्लादेश सरकार से अपील करता हूं कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। और मैं संयुक्त राष्ट्र से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top