Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

स्वतंत्रता सेनानी व जनकवि श्रीराम शर्मा प्रेम हमारी अमूल्य धरोहर – ऋतू खंडूडी भूषण

महान स्वतंत्रता सेनानी व शताब्दी के जनकवि श्री राम शर्मा प्रेम की 44वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी व शताब्दी के जनकवि श्रीराम शर्मा प्रेम हमारी अमूल्य धरोहर हैं| आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ मे उनका स्वतंत्रता संधर्ष अभूतपूर्व है उनके द्वारा जेल के सलाखों मे लिखी कविताये आज भी याद की जाती हैं |

विधान सभा अध्यक्ष को स्वतंत्रता सेनानी व शताब्दी के कवि श्री राम शर्मा प्रेम पर आधारित पुस्तक ‘अग्नि पुरुष ” भेट की गई| इस अवसर पर जाने माने समाजसेवी व भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने बताया कि यह पुस्तक कवि प्रेम के पुत्र जनकवि डा अतुल शर्मा ने लिखी है, उन्होंने बताया कि कवि व स्वतंत्रता सेनानी श्री राम शर्मा प्रेम ने 1942 के दौरान सैन्टर सैकेट्रिएट दिल्ली मे तिंरगा फहरा कर गिरफ्तारी दी और दो साल की कठोर कारावास की सजा भुगती| उन्होंने कहा कि उनका परिवार आज भी उनके आदर्श पर चल कर प्रेरणा स्रोत बना हुआ है |

इस अवसर पर जनकवि डा अतुल शर्मा ने बताया कि श्री राम शर्मा प्रेम की दो कविताये गढ़वाल विश्व विद्यालय के हिन्दी द्वितीय वर्ष के कोर्स मे पढाई जाती है -” अमर शहीद श्री देव सुमन ” व ” मसूरी ” /उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर सूचना जन संपर्क विभाग की पत्रिका मे गौरवशाली जिक्र है| कहानीकार रेखा शर्मा व कवयित्री रंजना शर्मा ने सूचना दी की अमृत महोत्सव मे वर्ष भर स्वतंत्रता सेनानी कवि श्री राम शर्मा प्रेम की कविताये छात्र छात्राओं तक पहुंचाई जायेगी| जिसकी शुरुआत विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी से हुई है| उन्होंने यह भी बताया कि कवि श्री राम शर्मा प्रेम के द्वारा लिखा गीत _” करो राष्ट्र निर्माण बनाओ मिट्टी से सोना ‘ देश भर मे गाया जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top