Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

58 की उम्र में मॉडलिंग शुरु कर कर मुक्ता सिंह ने बनाई अपनी पहचान

न्यूज़ वायरस के लिए महविश की रिपोर्ट

हर इन्सान की ख्वाइश होती है कि वह अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा, कुछ बेहतर करें लेकिन हर कोई अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाता है। कभी परिस्थितियां विपरीत होती हैं तो कभी समय नहीं मिलता और ऐसे ही आहिस्ता-आहिस्ता उम्र गुजरती चली जाती है। लेकिन यदि कोई अपने जीवन में एक मुकाम हासिल करना चाहता है तो उसके लिए उम्र महज एक संख्या बनकर रह जाती है।

कुछ ऐसी ही कहानी है गुरुग्राम की रहनेवाली मुक्ता सिंह की, जिन्होंने उस उम्र में नई शुरूआत की जिस उम्र में लोगों की रिटायरमेंट होती है। मॉडलिंग के लिए जहां नए और जवान युवक- युवतियां नजर आते हैं वहीं मुक्ता सिंह ने 58 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग शुरु किया था और आज भी इस काम को जारी रखा है।

कई सारी जिम्मेदारियों के बीच नहीं मिला खुद के लिए समय

शादी जिंदगी का एक अहम पड़ाव होता है, क्योंकि शादी के बाद एक नई जिंदगी की शुरूआत होती है और नई-नई जिम्मेदारियां सर पर आ जाती है। एक पायलट से शादी होने के बाद मुक्ता के जीवन में भी बदलाव आया। चूँकि, एक पायलट होने की वजह से अलग-अलग जगहों पर उनके पति का ट्रांसफर होते रहता था। उसके बाद जब उनके बच्चे हो गए तो बच्चों और घर की सभी जिम्मेदारी मुक्ता के सिर पर आ गई। इसके अलावा वह घर अपनी बीमार मां की भी सेवा करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top