Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

नैनीताल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कर रही है लगातार कार्यवाही

“ड्रग्स-फ्री देवभूमि” मिशन के अंतर्गत नैनीताल पुलिस कर रही है अपराधियों पर लगातार कार्यवाही 
                                                                                                                                                                                      62 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ रामनगर पुलिस ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
 उत्तराखंड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद स्तर पर चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में नैनीताल पुलिस नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में व अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम को 02 नशे के तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस टीम द्वारा काशीपुर मार्ग में शान्ति व्यवस्था तथा वाहन चैकिंग के दौरान पीरूमदारा के पास मधुवन कॉलोनी को जाने वाले रास्ते के पास रामनगर की ओर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा करने पर चालक द्वारा अपने वाहन को  वापस रामनगर की ओर मोड़ने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन संख्या UK18G- 7100 – स्कॉर्पियो (रंग काला) को मौके पर ही रोक लिया वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे । वाहन को चेक किया तो वाहन की डिक्की में एक प्लास्टिक के कट्टे में 62 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर थाना रामनगर में FIR NO -538/23, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि जड़ाऊखान, धूमाकोट गढ़वाल के गाँव से एकत्र कर अपने इलाके में महँगे दामो मे बेच देते हैं जो भी मुनाफा होता है, उसे हम आपस में बाँट लेते हैं।
गिरफ्तार व्यक्ति-
1-गुरविन्दर सिंह उम्र- 38 वर्ष पुत्र धर्म सिंह निवासी मानपुर रोड माउंट सनाय स्कूल के पास थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर
2-विशाल जाटव उम्र- 19 वर्ष पुत्र हरीश जाटव निवासी रामफल कॉलोनी गढ़ीनेगी थाना कुंडा जनपद उ0सिं0नगर
बरामदगी-
62 किलोग्राम गांजा
गिरफ्तारी टीम
1- SSI I मो0 यूनुस कोतवाली रामनगर
2- SSI II मनोज दयाल कोतवाली रामनगर
3- उ0नि0 राजेश जोशी चौकी प्रभारी पिरूमदारा
4- का0 भारत भूषण
5- का0 प्रयाग कुमार
6- का0 कविन्द्र सिंह
7- का0 विनीत चौहान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top