Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

पेट्रोल-डीजल की अब नहीं जरूरत ! नितिन गडकरी ने लॉन्‍च किया हाइड्रोजन फ्यूल वाली कार

भारत में पहले हाइड्रोजन- आधारित ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन की शुरूआत हो चुकी है। टोयोटा मिराई  को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्‍च किया है। यह ग्रीन हाइड्रोजन आधारित ईंधन पर संचालित है। इसके साथ ही टोयोटा मिराई सिंगल चार्ज में 650 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। यानी कि इस कार  के लेने के बाद से आपको बार-बार पेट्रोल-डीजल भरवाने की समस्या दूर हो जाएगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, जो तेल पाइप से धुएं की जगह पानी का उत्सर्जन करती है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने दावा किया कि टोयोटा मिराई हाइड्रोजन ईंधन सेल बैटरी पैक द्वारा संचालित है और पांच मिनट में इसे रिचार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर 650 किमी तक की दूरी प्रदान करने में सक्षम है।

गडकरी ने कहा कि हरित हाइड्रोजन अक्षय ऊर्जा और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध बायोमास से उत्पन्न की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरित हाइड्रोजन की क्षमता का दोहन करने के लिए प्रौद्योगिकी की शुरुआत और अपनाने से भारत के लिए एक स्वच्छ और किफायती ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top