Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

बेहतर शिक्षा की गरीब बच्चों में अलख जगा रहे सिपाही जाफर को सलाम

पुलिस का नाम सुनते ही आम हो या खास एक बार डर जरूर जाता है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान इस छवि को बदलने में जुट गए है। यहां जवान डर नहीं बेहतर शिक्षा की गरीब बच्चों में अलख जगा रहे हैं। गोंडा जिले से एक सिपाही ड्यूटी के साथ ही समाज में पुलिस को छवि को बेहतर बनाने का काम कर रहा है। सिपाही मो. जाफर अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रोज एक घंटे गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाते है। मो. जाफर चचरी पुलिस चौकी के बगल रोज पुलिस सर की पाठशाला एक पेड़ के नीचे चलाते है। यहां वो किसी भी बच्चे से फीस नहीं लेते।पुलिस सर की इस पाठशाला में कक्षा 1 से 10 तक के बच्चे ट्यूशन पढ़ने आते हैं। यहां एक घंटे में बच्चों को गणित, साइंस समेत लगभग सभी विषयों की क्लान करने को मिलती है। इसी पाठशाला में नवोदय स्कूल में एडमिशन लेने की तैयारी करने वाले भी बच्चे ट्यूशन पढ़ते है। रोज ट्यूशन पढ़ने आने वाले 7वीं क्लास के करन और शिवानी कश्यप का कहना है कि पुलिस सर बहुत ही शानदार पढ़ाते है। उन्हें इससे काफी मदद मिलती है। प्राइवेट ट्यूशन पढ़ने के लिए उनके पास पैसा नहीं था, लेकिन मो. जाफर सर की क्लास ने काफी मदद कर दी। दो बच्चों के पिता रणवीर सिंह का कहना है कि पुलिस सर रोजाना बच्चों को निशुल्क पढ़ाते है। ये बहुत ही शानदार पहल है।सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे मो. जाफर

सिपाही मो. जाफर का कहना है कि अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घूमने-टहलने नहीं जाते। इसकी जगह रोज गरीब बच्चों को विद्यादान करते है। साइंस से ग्रेजुएशन करने वाले मो. जाफर का सिविल सर्विसेज में जाने का सपना था, जो नहीं पूरा हो पाया। मो. जाफर ने आईएएस और आईपीएस बनने का सपना देखा था। अब वह चाहते है कि मेरे पढ़ाए इन बच्चों में कोई भी अगर कामयाब हो गया तो उनकी ख्वाहिश पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चचरी पुलिस चौकी के बगल रोजाना शाम को 4 बजे पुलिस सर की यह पाठशाला चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top