Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

प्रदेश के शानदार IPS संजय गुंज्याल को प्रतिनियुक्ति में जाने से पहले मिली यादगार विदाई 

उत्तराखंड के बेहतरीन आईपीएस अफसरों में शुमार IPS संजय गुंज्याल के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त पर उनके सम्मान में पुलिस मुख्यालय में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में सभी अधिकारियों ने IPS  संजय गुंज्याल के अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद पर कार्यरत रहते हुए पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किये गये कार्याे की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उत्तराखंड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आईपीएस  संजय गुंज्याल ने पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वे अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके।

आईपीएस अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने आईपीएस संजय गुंज्याल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया और इसके बाद पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुंज्याल को बेहद सम्मान भरे लम्हों के साथ विदाई दी

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार-  अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था-  वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा-  ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ-  पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, फायर-  अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक सीईडी  विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top