Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

‘टेक नेक’ – गर्दन झुकाकर हम रीढ़ पर 27 किग्रा वजन डालते हैं

कोरोना काल के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल और ऑफिस में कंप्यूटर पर काम का समय बढ़ गया। हम दिनभर मोबाइल और कंप्यूटर की तरफ सिर झुकाए रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के काइरोप्रैक्टर्स एसोसिएशन ने नए शोध में दावा किया है कि हम इसी तरह इन डिवाइस का ज्यादा इस्तेमाल करते रहे तो गर्दन और पीठ में कूबड़ निकल सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे ‘टेक नेक’ नाम दिया है।इस स्थिति में हमारी रीढ़ की हड्‌डी को झुकाव का सामना करना पड़ता है। ऑस्ट्रेलिया के रीढ़ विशेषज्ञों के मुताबिक, जब हम गर्दन आगे 60 डिग्री झुकाते हैं, तो रीढ़ पर 27 किग्रा वजन डालते हैं।

वयस्कों पर हुए शोध के मुताबिक 42% वयस्क गर्दन दर्द से परेशान थे। इतने ही लोग गर्दन अकड़ने की समस्या से जूझ रहे थे। 36% को सिर में दर्द और 25% लोग माइग्रेन से परेशान थे। करीब एक तिहाई ऑस्ट्रेलियाई वयस्कों ने कहा कि वे हर घंटे 5 से 30 बार अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं 10 में से एक ने माना कि वे ऐसा 40 बार तक करते हैं।

विशेषज्ञों ने इन्हें हर 30 से 60 मिनट में अपनी जगह से उठने और आसपास घूमने के लिए कहा। लेकिन युवाओं ने स्वीकारा कि उन्होंने इस सलाह को नहीं माना। आश्चर्यजनक रूप से वर्क फ्रॉम होम कर रहे 41% लोगों ने हर घंटे विराम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top