Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

आपकी उँगलियों में है बोलने की कला – जानिए ये राज़ 

विशेष रिपोर्ट – महविश फ़िरोज़

उंगलियां सिर्फ चलती ही नहीं बोलती भी हैं। जिन उंगलियों और हथेली की खूबसूरती के लिए आप लाख जतन करते हैं उन्हीं उँगलियों में छिपी है आपकी किस्मत .

जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली को देखकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ठीक उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में आकलन किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा व्यक्ति के अंगों की बनावट, तिल और निशान आदि को देखकर उसे आने वाले जीवन, व्यापार और धन संबंधित मामलों के बारे में जाना जाता है।
 उंगलियों की बनावट किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर की बनावट के बारे में। महविश फ़िरोंज़ आपको बता रही हैं कि आपकी नामिका उंगली की बनवाट आपके स्वभाव के बारे में क्या कहती है.
 

लंबी अनामिका उंगली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की अनामिका उंगली तर्जनी से लंबी होती है ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती हैं। इन लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग प्रशासनिक पोस्ट पर होते हैं। ऐसे लोग जॉब के साथ बिजनेस करने के भी शौकीन होते हैं और खूब शोहरत कमाते हैं।

छोटी अनामिका उंगली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की अनामिका उंगली की लंबाई कम यानी छोटी होती है, ऐसे लोगों के जीवन में उम्र बढ़ने के साथ ही धन की बढ़ोत्तरी होती जाती है। ऐसे लोगों के पास शुरुआती उम्र में तो धन कम रहता है, लेकिन बाद में इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।

पतली अनामिका उंगली

जिन लोगों की अनामिका उंगली पतली होती है, ऐसे लोग जीवन खूब नाम और शौहरत पाते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है। हालांकि ऐसे लोग दानी भी होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग अपनी लव लाइफ में बेहद वफादार होते हैं।

मोटी अनामिका उंगली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की अनामिका उंगली की मोटाई अधिक होती है ऐसे लोगों को जीवन में काफी देर से धन की प्राप्ति होती है। इन लोगों को धन के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोग धन को संचय भी नहीं कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top