शादी टूटने की ये वजह आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी

उत्तराखंड से शादी टूटने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसकी गांव समेत पूरे जिले और प्रदेश में चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि दूल्हे की नाक छोटी होने पर दुल्हन ने निकाह करने से मना कर दिया। परिजनों के लाख समझाने पर भी दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद दूल्हा बिना निकाह किए ही वापस लौट गया।

थाना ऐचोडा कम्बोह के एक गांव निवासी जीशान पुत्र कलुआ का रिश्ता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जरीफ की बेटी के साथ हुआ था । तारीख पक्की होने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रहे थे। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बारात चढ़ते हुए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। वहां खड़ी महिलाएं दूल्हे को देखकर कानाफूसी करने लगीं। जिसके बाद दूल्हे को लेकर हंगामा हो गया। महिलाओं ने शोर मचाते हुए कहा कि दूल्हे की नाक छोटी है। उन्होंने इसकी सूचना दुल्हन को दी। दूल्हे की नाक छोटी होने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top