Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

उधमसिंहनगर में डीएम युगल किशोर पंत की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्ट्रेट से हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी युगल किशोर पंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर नैनीताल हाईवे से डीडी चौक-सिविल लाईन होते हुए निकाली गयी जिसका समापन गांधी पार्क में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। उन्होने कहा कि आज हर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत है, इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी है ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत हो और हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग प्रतिभाग कर अपने घरों एवं कार्यालयों में तिरंगा लगाये। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं, जिसमें हमें विश्व महाशक्ति के रूप में उभरना है। जिसके लिए हम सभी देशवासियों को देश भक्ति भावना के साथ अपना-अपना योगदान देना होगा।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनपद मुख्यालय के निकटतम के समस्त थानों से पुलिस फोर्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं एवं एनसीसी कैडेट ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग करें। उन्होने कहा कि देशभक्ति की भावना हमस ब मे होनी चाहिए और इस भावना को हमें अपने कार्यशैली में शामिल करनी चाहिए। उन्होने कहा कि आगामी 25 वर्षों में भारत देश को सुपर पावर बनाने में सभी अपना योगदान दें।कार्यक्रम के समाप्ति पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं को स्वंय जलपान वितरित कर सभी को आजादी अमृत महोत्स्व एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, एएसपी मनोज कत्याल, अभय सिंह, उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top