Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

भर्ती घोटालों की सीo बी o आईo जांच की मांग पर उक्रांद का अनिश्चितकालीन धरना जारी

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ का भर्ती घोटालों की सीo बीo आईo जाँच की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन घरने का घंटाघर बडोनी जी की प्रतिमा में जारी रहा| क्रमिक अनशन पर उत्तरा पंत बहुगुणा तथा कैप्टन (रिटायर) सोबन सिंह सजवाण रहें|

इस अवसर पर वक्ताओं ने राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि उत्तराखंड भर्ती घोटालें जो व्यापम घोटालें से बड़ा घोटाला हैं। राज्य के निर्माण से ही सफ़ेदपोश नेताओं से लेकर हाकम सिंह जैसे दलाल पैसों लो लेकर भर्ती करवाते रहें है। उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों के तार राज्य से बाहर जुड़े हुए हैं, अभी तक कि घोटालों में संलिप्त गिरफ्तारियों से स्पष्ट हैं कि घोटालों कि जांच सी बी आई से करायी जाय।

वक्ताओं ने कहां कि भर्ती घोटालों कि सी बी आई जाँच कि मांग व इन भर्ती घोटालों में संलिप्त अभी तक सत्ता में रहें नेताओं दलालों कि पोलखोल अभियान उक्रांद जनता के बीच जाकर जन संपर्क अभियान करेगा। 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम किया जाना हैं। जिसमें युवा उक्रांद के इस आह्वान पर दल के साथ-साथ अनेक सामाजिक संगठन, समान विचार धारा के संगठनों को साथ में लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाना हैं। इंद्रमणि बड़ोनी स्मृति मंच के संस्थापक रमेश उनियाल ने अपने संगठन की ओर से समर्थन दिया गया। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, अशोक नेगी, शिव प्रसाद सेमवाल,राजेंद्र गुसाईं, विपिन रावत, दीपक रावत, दिनेश नेगी,सुरेश आर्य,बलबीर सिंह चौहान,पी एस चौहान, मोहन भंडारी, ब्रिजमोहन सजवाण, श्याम सिंह रमोला अंकित भंडारी, तारा देवी,दीपक मधवाल, आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top