Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड: नए साल का जश्न मनाने आए 28 पर्यटकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

नए साल का जश्न मनाने ऋषिकेशआए 28 पर्यटकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी पर्यटक घर वापस लौट चुके हैं। स्वास्थ विभाग पर्यटकों को फोन कर उनके संपर्क में आए स्थानीय लोगों की जानकारी जुटा रहा है।

सोमवार को पौड़ी स्वास्थ विभाग को मिली आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में लक्ष्मण झूला घूमने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 31 दिसंबर को इन पर्यटकों के सैंपल लिए गए थे। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पर्यटक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मेरठ व मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक वापस अपने घर लौट चुके हैं। पर्यटकों के संक्रमित मिलने की सूचना संबंधित जिले के स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। वहीं संक्रमित को फोन कर उनके संपर्क में आए स्थानीय लोगो के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। संक्रमित पर्यटक जिस होटल, जंगल कैंप और होमस्टे में रुके थे, वहां के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top