Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

Weather News : कभी धूप तो कभी छाँव – अभी ऐसे ही बदलेगा पहाड़ में मौसम

विशेष रिपोर्ट – मो० अरशद

कभी धुप तो कभी छाँव , कभी सर्दी का डंक तो कभी गुनगुनी धूप की छुअन। आजकल पहाड़ों में कुछ ऐसा हो चला है मौसम का मिज़ाज़। हांलाकि मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मंगलवार को भी बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी। देहरादून में धूप छाँव का खेल पूरे दिन चलता रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में भी मंगलवार को धूप खिल आई। जिससे सर्दी से राहत मिली।

मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, ऊधमसिंह के मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। दून में अधिकतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया।

इस दौरान तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री कम बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री है, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। दूसरी ओर पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम तापमान 11.5, मुक्तेश्वर में 1.5 अधिकतम तापमान, माइनस 0.7 डिग्री, न्यूनतम और नई टिहरी में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम 2.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

धर्मनगरी में जनवरी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
जनवरी में हरिद्वार में 132.6 एमएम बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया है। मौसम विभाग के पास मौजूद 1998 तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 साल में इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। उससे पहले का डाटा विभाग के पास नहीं है। वहीं दूसरी तरफ बारिश से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी से शीत लहर चल रही है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top