Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

अच्छा तो इसलिए कर्नल कोठियाल को गंगोत्री से चुनाव लड़वाएगी आप !

उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा मनीष सिसोदिया ने आज उत्तरकाशी में की है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि गंगोत्री के लोगों के लिए आज बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि कर्नल कोठियाल जैसा विकल्प आम आदमी पार्टी ने उत्तरकाशी की जनता को दिया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री आज पहले पहाड़ दौरे पर उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जहाँ उन्होंने एलान किया है कि २०२२ के चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से ही चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया का पहाड़ी क्षेत्र में पहला चुनावी कार्यक्रम है।

जबसे उत्तराखंड का वजूद बना है तभी से मान्यता है कि गंगोत्री विधान सभा सीट एक रोचक मिथक है अब जिसको लेकर आप भी संजीदा है लिहाज़ा उन्होंने अपने सबसे बड़े उम्मीदवार को गंगोत्री का किला जीतने की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। आज जिस तरह से सिसोदिया ने एलान किया है उसके पीछे यही भ्रम माना जा रहा है कि जिस पार्टी का इस सीट पर कब्जा होता है प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। इसीलिए माना जा रहा है कि मनीष सिसोदिया पहाड़ में चुनावी अभियान की शुरुआत गंगोत्री सीट से कर रहे हैं और यह भी माना जा रहा है कि इसलिए कर्नल कोठियाल के गंगोत्री से चुनाव लड़ने की विधिवत घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top