Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

नवरात्रि और रमजान को लेकर बना गजब संयोग, 2 साल बाद मंदिरों-मस्जिदों में एक साथ लौटेगी रौनक

इस साल नवरात्रि का पर्व और रमजान  का महीना साथ-साथ शुरू हो रहा है.दो साल के बाद एक साथ मंदिरों और मस्जिदों में फिर से रौनक लौटेगी.चैत्र नवरात्रि दो अप्रैल को शुरू हो रहे हैं, तो वहीं रमजान तीन अप्रैल से शुरू हो सकता है.दरअसल रमजान की शुरुआत के लिए 2 अप्रैल को यदि चांद के दीदार हो जाएंगे तो यह अगले दिन से शुरू हो जाएंगे. वहीं, 28वें दिन चांद दिखने पर 29वें दिन ईद मानने का रिवाज है.बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना के प्रतिबंधों की जकड़न में ही पर्व मनाये जाते रहे हैं.अब तीसरी लहर के लगभग खत्म होने और चौथे लहर की कम संभावना के बीच ज्यादा खुले मन से पर्व मनाये जाएंगे, इसीलिए बाजारों में भी रौनक पहले से ज्यादा देखी जा रही है.
रमजान को लेकर भी उत्‍साह
रमजान की शुरुआत और ईद की तिथि के लिए चांद की चाल का भरोसा रहता है.रोजे की शुरुआत होने से 28वें दिन फिर से चांद देखा जाएगा..यदि चांद दिख जाएगा तो 29वें दिन ईद मनायी जाएगी.यदि उस रात चांद नहीं दिखा तो 30वें दिन हर हाल में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा.लखनऊ स्थित मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि 2 अप्रैल को चांद देखा जाएगा.चांद के दिख जाने पर 3 अप्रैल से रमजान की शुरुआत हो जाएगी  यदि चांद नहीं दिखा तो 4 अप्रैल से रमजान शुरू होगा.
फिलहार कोरोना की वजह से रौनक और खुशियों के त्यौहार बेरंग से हो गए थे लेकिन अब देश भर में त्योहारों का हर मज़हब और समुदाय के मानने वाले दिल खोल कर स्वागत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top