चमोली पुलिस छात्राओं को सिखा रही आत्मरक्षा के फंडे

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चमोली पुलिस महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा केन्द्रीय विद्यालय पठियालधार गोपेश्वर की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला मुख्य आरक्षी पूनम रानी, महिला आरक्षी प्रियंका,महिला आरक्षी संगीता सैनी द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें आत्मरक्षा हेतु सुदृढ़ करते हुये प्रगति के पथ पर निडर होकर अग्रसर होने हेतु सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे जनपद की सैकड़ों छात्रायें लाभान्वित हो रही है।

इसमें छात्राओं को जागरुक किया और महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं को रोकनें लिए उन्हे आत्मरक्षा करनें हेतु गुर सिखाएं । कौशल प्रदर्शन में छात्राओं पर होने वाले हमले के दौरान धैर्य एवं हमले से निपटने के गुर सिखाए व किक, पंच, काता के तरीके सिखाकर उन्हें निपुण बनाया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा,आत्मविश्वास की भावनाओं को जागृत कर उनको सबल एवं सजग रूप में प्रतिष्ठित करना है। इसके साथ ही बताया कि अगर कोई व्यक्ति संदेहजनक नजर आता है तो वह तुरन्त नजदीकी पुलिस थाने को बताएं।

महिलाओं का शोषण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही न होने के कारण उनका हौंसला बढता जाता है। उन्होंने महिलाओं से शोषण, अत्याचार, उत्पीडन आदि के मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने, महिला हेल्प लाइन 1090, 112 जिसमें पीडित महिला/बालिकायें अपनी पहचान को संरक्षित रखते हुए अपनी शिकायत/समस्याओं को निःसंकोच दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top