Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो बनाने के लिए, किए 76 दुपहिया वाहन चोरी…

सोशल मीडिया का क्रेज इस कदर बढ़ता जा रहा है कि लोग अब कुछ भी करने को तैयार हैं। अब लोग सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए चोरी भी करने लग गए है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है।मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है। पुलिस ने एक 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर स्टंट की वीडियो डालने के लिए 76 दोपहिया वाहनों की चोरी करी,पहिएदार स्टंट किए और उन्हें बेचा। पुलिस उपायुक्त साउथ ईस्ट जोन सी.के बाबा ने अपनी टीम के साथ मिलकर मामले इस मामले का पर्दाफाश किया।बता दे की पुलिस ने 24 वर्षीय सुहैल को गिरफ्तार किया, जो तीन साल की अवधि में 76 बाइक की चोरी करने में शामिल था। अपने इंस्टाग्राम बायो पर वह खुद को एक पेशेवर स्टंट खिलाड़ी बताते हैं। उन्होंने व्हीली स्टंट करते हुए अपने कई वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। पुलिस ने कहा कि सुहैल ने 76 दोपहिया वाहन चुराए थे और उसका काम करने का तरीका ताले तोड़कर, नंबर प्लेट हटाकर, स्टंट करके, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके और फिर अलग-अलग राज्यों में वाहनों को औने-पौने दामों में बेचकर वाहनों की चोरी करना था।24 वर्षीय सुहैल ने 76 बाइक्स में से 53 Honda Dios चुराए थीं, और नौ Honda Activas चुराए थीं। ज्यादातर मामले कर्नाटक के बैंगलोर के मीको लेआउट पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे। पुलिस ने चोर को पकड़ सारे वाहनों को अपने हिरासत में लेलिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top